मसूरी की वादियों में कुलदीप यादव ने लिए सात फेरे, देखें वीडियो-फोटोज

Kuldeep Yadav Marriage Photos: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने मसूरी की वादियों में सात फेरे ले लिए। बीते दिन 14 मार्च यानी शनिवार को उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी रचाई। उत्तराखंड के मसूरी स्थित सवाय होटल में विवाह संपन्न हुआ। अब इस शाही शादी की तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Kuldeep Yadav Marriage Photos

Read More

kuldeep yadav

मसूरी की वादियों में कुलदीप यादव ने लिए सात फेरे Kuldeep Yadav Marriage Photos

क्रिकेटर कुलदीप यादव के विवाह में देश की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुए। शनिवार सुबह 8 बजे से ही विवाह के कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी। शाम करीब पांच बजे कुलदीप की धूमधाम से बारात निकली। तो वहीं करीब आठ बजे दोनों ने सात फेरे लिए।

क्रिकेट जगत की कई हस्तिया हुई शामिल Kuldeep Yadav Marriage

इस दौरान क्रिकेट जगत की कई हस्तियां इस शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे। जिसमें युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, सुरेश रैना, तिलक वर्मा, मोहम्मद कैफ और भारतीय टीम के फिल्डिंग कोच टी. दिलीप भी शामिल थे। तो वहीं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे। 17 मार्च को कुलदीप यादव लखनऊ के फाइव स्‍टोर होटल में रिसेप्‍शन देंगे। जिसमें कई हस्तियां शामिल होंगी।

शादी में परोसे गए पहाड़ी व्यंजन

शादी में महमानों के लिए शाही दावत रखी गई। जिसमें अफगानी व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंड के पहाड़ी व्यंजन भी शामिल थे।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *