Zaakir Khan Admitted To Lilavati Hospital: कॉमेडियन जाकिर खान से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। जहां से उनकी फोटो और वीडियोज वायरल हो रही है। दरअसल उनके छोटे भाई अरबाद खान ने अपने व्लॉग में उनकी एक झलक दिखाई। जाकिर की अस्पताल से तस्वीर देखकर फैंस उनके लिए काफी चिंतित है।
अचानक जाकिर खान अस्पताल में भर्ती! Zaakir Khan Admitted To Lilavati Hospital
बताते चलें कि कुछ दिनों पहले ही कॉमेडियन जाकिर खान ने एक पोस्ट के जरिए स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने की बात कही थी। इसकी वजह उन्होंने जेनेटिक बीमारी बताया था। अब वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके बाद से ही उनका चाहने वाला परेशान हो गए है।

Also Read
- यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें
- एक्टर राजकुमार राव की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान
- ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे?
भाई ने दिखाई झलक
दरअसल उनके भाई ने पूरे दिन का व्लॉग शेयर किया था। इसी में जाकिर की भी झलक दिखाई दी थी। जिसके बाद से फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी परेशान है।
फैंस हुए परेशान, जाकिर खान का पूछा हालचाल
इस क्लिप पर एक यूजर ने पूछा, “जाकिर खान आप ठीक हो? ईद के पहले ठीक हो जाओ। आपको मैं हेल्दी वाइब्स भेज रहा हूं।” एक ने लिखा, “अरबाज हक कोई जाकिर भाई के बारे में पूछ रहा है। प्लीज बताओ कि वो कैसे हैं और उनको क्या हुआ है।” एक ने लिखा, “जल्द ठीक हो जाइए जाकिर भाई।”





