स्कूल छुट्टी और इफ्तारी से पहले लगने वाले जाम पर प्रशासन सख्त, बुलडोजर से हटाए कब्जे

उत्तराखंड सरकार का अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। रविवार को प्रशासन ने रूड़की लंढौरा में रुड़की-लक्सर मार्ग पर लगने वाले रोज़ाना के जाम को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया ।

रूड़की के लंढौरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

स्कूलों की छुट्टी और रोज़ा इफ्तारी से पहले सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की।

Read More

स्थायी अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी

अभियान के दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जे हटाए गए, जबकि नगर पंचायत कर्मचारियों ने कई दुकानों का सामान जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन ने स्थायी अतिक्रमण करने वालों को दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ठेका व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

प्रशासन की इस कार्रवाई के बीच नगर पंचायत की ठेका व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि हर साल पटरी बाजार के ठेके छोड़े जाते हैं और ठेकेदार दुकानदारों से किराया वसूलते हैं। ऐसे में कार्रवाई से छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा होने की बात कही जा रही है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *