उत्तरकाशी के दो अहम मोटर मार्गों को मिली हरी झंडी, जनप्रतिनिधियों ने जताया CM का आभार

उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के लिए सड़क विकास को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिवारीखौल–जोखणी मोटर मार्ग और बणगांव-चोपड़ा-कसलाना मोटर मार्ग को प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

Read More

प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र के गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *