देहरादून से अजीबों गरीब मामला सामने आया है। मुख्य सड़क पर अर्धनग्न होकर अश्लीलता फैला रहे शख्स के खिलाफ उसके ही पड़ोस में रहने वाली महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
अर्धनग्न होकर अश्लीलता फैलाता था शख्स
मामला औली गांव का है। एक महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला अंकित नाम का शख्स पिछले कई दिनों से सुबह रोज अपने घर के बाहर सार्वजनिक मार्ग पर अर्धनग्न होकर घंटों तक नहाता और गाड़ियां धुलता था। साथ ही वहां से आने जाने वाले लोगों को अभद्र इशारा भी करता है। महिला ने बताया कि इससे पहले भी वो महिला के पति और बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौच कर चुका है शिकायत करने पर वह और उसकी पत्नी रंजिश निकालते हैं।
महिला की शिकायत पर केस दर्ज
शिकायतकर्ता ने पुलिस को शख्स का नहाते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है। जिसमें वे घंटों तक मुख्य मार्ग में अधनग्न अवस्था में खड़ा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अंकित निवासी रायपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा 79 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग






