Dinesh karthik Blessed with Baby Girl: भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के घर किलकारियां गूंजी है। वो दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। बताते चलें कि साल 2021 में वो पहली बार पिता बने थे। पत्नी दीपिका ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। इसी बीच उन्होंने अपनी नन्ही बेटी (Dinesh Karthik Baby Girl ) के नाम का भी खुलासा कर दिया है।
दिनेश कार्तिक बने पिता, पत्नी दीपिका ने बेटी को दिया जन्म Dinesh karthik Blessed with Baby Girl
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिनेश कार्तिक ने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बेटी के होने की खुशखबरी दी। उन्होंने टेक्स्ट इमेज शेयर कर लिखा, “हमारे दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे आभार के साथ, हम अपनी प्यारी बेटी का दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी बहन से मिलने के लिए उत्साहित हैं। राहा पल्लिकल कार्तिक, लव दीपिका और दिनेश”
क्या रखा बेटी का नाम?
बता दें कि इस नन्ही परी के बाद कार्तिक-दीपिका अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। कार्तिक के बेटे का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक है। तो वहीं दूसरे बेटे का नाम जियान पल्लीकल कार्तिक है। अब उनकी बेटी हुई है तो उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा पल्लीकल कार्तिक रखा है।
Also Read
- 14 साल में पहली बार कोलकाता ने झेली ऐसी शर्मनाक हार, जानें KKR Vs SRH में क्या हुआ?
- महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं पहनेंगे जर्सी नबंर सात, बदला अपना जर्सी का नंबर
- मसूरी की वादियों में कुलदीप यादव ने लिए सात फेरे, देखें वीडियो-फोटोज
- उत्तराखंड के दो एथलीट का जलवा!, 100 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन
- मसूरी में शादी!, कुलदीप यादव की शादी का कार्ड आया सामने, रोहित-सूर्य भी आएंगे उत्तराखंड






