देहरादून से गिरफ्तार हुई महिला स्मैक तस्कर, वकील की फीस देने के लिए बनी ड्रग डीलर

देहरादून में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी चोट की है। सहसपुर से 7.53 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार हुई है। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति को जेल से बाहर लाने के लिए वो आज तस्कर बनी है।

देहरादून से गिरफ्तार हुई महिला स्मैक तस्कर

देहरादून के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते बुधवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खुशहालपुर से एक महिला की चेकिंग की। महिला के पास 7.53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ NDPS ACT के तहत केस दर्ज कर लिया है। स्मैक की अनुमानित कीमत 2 लाख 10 हज़ार रुपए तक बताई जा रही है।

Read More

वकील की फीस भरने के लिए शुरू की थी तस्करी

महिला की पहचान शबनम (34) पत्नी मुंतजिर निवासी खुशहालपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति भी पूर्व में कई बार थाना सहसपुर से गोकशी, चोरी, अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है, जिस कारण वकील की फीस भरने के लिए वह आसपास के तस्करों से सस्ते दामो में स्मैक खरीदकर उसे मंहगे दामो में लोगों को बेचने की फ़िराक में थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *