हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने नशे का कारोबार करने वाली एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतराष्ट्रीय कीमत लाखों में बताई जा रही है।
हल्द्वानी में स्मैक के साथ गिरफ्तार हुई महिला तस्कर
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की टीम को सूचना मिली थी की रुद्रपुर से हल्द्वानी मे स्मैक की तस्करी होने जा रही है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने हल्द्वानी में बेलबाबा के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने हल्द्वानी रुद्रपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास से एक संदिग्ध महिला खड़ी दिखाई दी।
बिलासपुर से स्मैक हल्द्वानी के बनभूलपूरा में सप्लाई करने का था प्लान
शक होने पर महिला की तलाशी ली गई तो महिला के पास से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई। महिला की पहचान कनिका निवासी शिवनगर ट्रांजीट कैम्प के रूप में हुई। पूछताछ में महिला ने बताया की वह स्मैक की खेप छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लेकर आई थी। जिसे वे बनभूलपूरा में एक व्यक्ति को सप्लाई करने वाली थी।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
60 लाख रुपए बताई जा रही अंतराष्ट्रीय कीमत
महिला ने बताया कि वो पहले भी हल्द्वानी में स्मैक सप्लाई कर चुकी है। पुलिस के अनुसार महिला तस्कर से बरामद की गई स्मैक की अंतराष्ट्रीय कीमत 60 लाख रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।






