Bus Accident In Nainital: प्रदेश में सड़क हादसे रुक ही नहीं रहे हैं। आज भी नैनीताल से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। ये खुपी क्षेत्र की घटना है। यहां पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ और दमकल की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची।
सड़क हादसा!, यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पलटी Bus Accident In Nainital
दरअसल ये बस हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी। बस में करीब 14 यात्री सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं घायलों को तुरंत ही इलाज के लिए भवाली और हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस ने भी मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहले भी हो चुका भीषण सड़क हादसा
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है। इस तरह के भीषण सड़क हादसे नैनीताल में देखने को मिलते रहे हैं। 25 दिसंबर 2024 को रोडवेज बस भीमताल इलाके में ओखल के पास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी। तो वहीं 25 लोग घायल हो गए थे। ये बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही थी।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






