मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami आज दिल्ली में है। ऐसे में उन्होंने वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जहां उन्होंने पीएम को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी। इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट की है। इन तस्वीरों में वो पीएम मोदी को उपहार के रूप में उत्तराखंड की खास चीजें भेंट की।
PM Modi से CM Dhami ने की मुलाकात
दरअसल सीएम धामी ने इस मुलाकात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने तस्वीरें साझा कर एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास देने वाले, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए हुए गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सदैव समर्पित, वैश्विक मंच पर मां भारती का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाले विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।”
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति और बद्री गाय का घी किया भेंट
आपको बता दें कि मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम को उपहार स्वरूप मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी आदि चीजें भेंट की। उन्होंने आगे लिखा, “इस दौरान उन्हें उपहार स्वरूप माँ सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी एवं प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद भी भेंट किया।”







