रिटायर्ड ब्रिगेडियर मर्डर मामले पर गर्मायी राजनीति, राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना

राजधानी देहरादून में 30 मार्च को मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले पर राजनीति गर्माने लगी है। राहुल गांधी ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था और भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले पर राहुल गांधी ने साधा BJP पर निशाना

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं’।

Read More

BJP राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि ‘आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं। BJP राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है।कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज BJP के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है’।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *