चमोली के बाद अब रुद्रप्रयाग में खड़ी गाड़ी से महिला का शव बरामद हुआ है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
रुद्रप्रयाग में खड़ी कार में मिला महिला का शव
जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के नरकोटा क्षेत्र में रेलवे टनल के पास खड़ी कार से अज्ञात शव बरामद हुआ है. घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब रेलवे प्रोजेक्ट से जुड़े एक प्रतिनिधि को खड़ी कार से तेज बदबू आने लगी. रेलवे प्रतिनिधि ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं. वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी जुताई जा रही है. गाड़ी दिल्ली की बताई जा रही है. बता दें कुछ दिन पहले इसी तरह का मामला चमोली के ज्योतिर्मठ से सामने आया था.
Also Read
- रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छह दिवसीय कार्यशाला शुरू
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
चमोली से भी सामने आया था ऐसा मामला
तपोवन क्षेत्र में एक कार से महिला का जला कंकाल बरामद हुआ था. महिला के पति का शव नीचे गहरी खाई से बरामद हुआ था. पुलिस जांच के बाद खुलासा हुआ था कि महिला श्वेता सेनापति और पुरुष सुनील सेनापति ओडिशा के रायगढ़ के निवासी थे. आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने आत्महत्या की थी.






