नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। भवाली के कैंची धाम के पास खुलने वाली शराब की दुकान पर सांसद अजय भट्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है। सांसद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख पर दुकानों का आवंटन तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
कैंची धाम के पास खुलने वाली शराब की दुकानों के विरोध में उतरे सांसद
बता दें नैनीताल ज़िले में शराब की नई दुकानें खुल रहीं है। रातीघाट, मंगोली और बजून में प्रस्तावित शराब की दुकानों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। आम जनता के साथ-साथ नैनीताल संसाद अजय भट्ट भी इसके विरोध में उतर आए हैं। भवाली के kainchi dham के पास शराब की दुकान खुलने पर सांसद ने कड़ी आपत्ति जताई है।
सांसद अजय भट्ट ने की दुकानों का आवंटन निरस्त करने की मांग
अजय भट्ट ने कहा अगर वहां शराब की दुकान खुलती है तो ये लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ होगा। सांसद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। पत्र में सांसद ने कैंची धाम के आसपास खुलने वाली दुकानों का आवंटन तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
Also Read
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- CCTV में कैद हुई खतरनाक हरकत: ट्रैक्टर चालक ने की कार को रौंदने की कोशिश, कई पर्यटक घायल
- ऋषिकेश में जाम से मिलेगी राहत, 4-लेन बाईपास परियोजना को मिली हरी झंडी
- सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम के पास शराब की दुकान खोलना गलत : भट्ट
भट्ट ने पत्र में कहा इस इलाके के लोग और जनप्रतिनिधि इस शराब की दुकान के खिलाफ हैं। यह जगह ग्रामीण और शांत इलाका है, जहां आसपास धार्मिक स्थान, गांव और स्कूल हैं। खास बात ये हैं कि पास ही में कैंची धाम मंदिर है। जो एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।
शराब की दुकान को खोलने की न दी जाए अनुमति: सांसद
भट्ट ने कहा शराब की दुकान खुलने से यहां इलाके का माहौल खराब हो सकता है। साथ ही धार्मिक और सामाजिक माहौल पर भी असर पड़ेगा। सांसद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कहा जनभावनाओं को देखते हुए इस शराब की दुकान को खोलने की अनुमति न दी जाए। साथ ही इसे रोल्ने के लिए जरुरी कार्रवाई की जाए।






