देहरादून में अंकिता न्याय यात्रा का प्रदर्शन, ऋतू खंडूरी के आवास का किया घेराव, पुलिस ने रोका

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में भाजपा नेताओं का घेराव करना शुरू कर दिया है। बता दें मंच ने यह प्रदर्शन भाजपा विधयाकों-मंत्रियों द्वारा सदन में दिए बेतुके बयान के खिलाफ किया।

अंकिता न्याय यात्रा मंच ने किया ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव

मंच का कहना है कि सरकार व पार्टी संगठन में जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं द्वारा, अंकिता की हत्या में संलिप्त लोगों को बचाने के लिए जिस तरह के संवेदनहीन हल्के बयान दिये जा रहे हैं, वे निंदनीय ही नही शर्मनाक हैं। मंच ने अभियान की शुरुआत भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के यमुना कॉलोनी स्थित आवास के घेराव के साथ की l मंच के सदस्यों का युमना कालोनी स्थित मंत्री आवासों के मुख्य गेट पर पहुंचते ही पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद मंच के सदस्यों ने वहीं बैठ गएी

Read More

VIP अपराधियों को बचाती आ रही है भाजपा

मंच की सदस्य कमला पंत ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा सरकार लगातार VIP अपराधियों को बचाती आ रही है। भाजपा के ही पूर्व विधायक और भाजपा से जुड़ी महिला उर्मिला सनावर ने दुष्यंत गौतम और अजय कुमार का नाम VIP अपराधियों के तौर पर लिया है l जब राज्य की जनता इन VIP अपराधियों की जांच और गिरफ़्तारी की मांग कर रही है तब भाजपा मंत्री सुबोध उनियाल जनता को ऐरा-गैर नत्थू खैरा बोलकर जनता का अपमान कर रहे हैं जो बहुत ही अफसोसजनक है l

मंत्रियों और विधायकों का सिलसिलेवार घेराव का किया है ऐलान

बता दें मंच ने घोषणा की है कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर मंत्रियों और विधायकों का सिलसिलेवार घेराव किया जाएगा। मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस सदन में प्रदेश की बेटी के न्याय पर चर्चा होनी चाहिए थी, वहां सरकार और उसके जिम्मेदार लोग चर्चा से भाग रहे हैं।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *