दरी बिछाने वाले बयान पर भड़की BJP प्रदेश महामंत्री, बोली लगातार मिल रही हार से बौखला गई कांग्रेस

भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने कांग्रेस के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस के दरी बिछाने वाले बयान को हताशा और भ्रम की राजनीति को दर्शाने वाला बताया है।

दीप्ती रावत बोली भाजपा में विचारधारा सर्वोपरि

दीप्ती रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा सर्वोपरि होती है। आज भाजपा से जुड़े सभी नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं, चाहे वे पूर्व में किसी भी दल से जुड़े रहे हों। प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।

Read More

अपनी हार से बौखलाई हुई है कांग्रेस: प्रदेश महामंत्री

प्रदेश महामंत्री ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता केवल दरी बिछाने के लिए नहीं, बल्कि पार्टी की ताकत और जनविश्वास का आधार हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के बल पर भाजपा निरंतर जनता का विश्वास जीत रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी कमजोर होती स्थिति और लगातार मिल रही हार से बौखलाई हुई है, जिसके चलते इस प्रकार के अनर्गल और तथ्यहीन बयान दे रही है।

कांग्रेस के पास नहीं है ठोस नेतृत्व: दीप्ती रावत

दीप्ती रावत ने कहा आज देश और उत्तराखंड की जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है, जबकि कांग्रेस के पास न तो ठोस नेतृत्व बचा है और न ही कोई स्पष्ट मुद्दा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है। यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, और यही बात कांग्रेस को सबसे अधिक असहज करती है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *