भारत को लगातार पाकिस्तान(Pakistan) से गीदड़भभकी मिल रही है। इसी बीच अब वो खुद अपने ही घर में बुरी तरह घिर गया है। बलूचिस्तान(Balochistan) के गेश्तरी इलाके में बलोच विद्रोहियों ने एक बार फिर पाकिस्तान की सेना को निशाना बनाया है। अमीर पोस्ट और अली खान बेस के बीच, पाकिस्तानी सेना के एक वाहन को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया गया। जिसमें छह जवानों की मौत की खबर सामने आई है। तो वहीं पांच जवान घायल है।
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमला
इस हमले में पाकिस्तान की स्पेशल ऑपरेशंस कमांड के अधिकारी तारिक इमरान समेत कुल छह सैनिक मारे गए हैं। बाकी मृतकों में नायक आसिफ, सूबेदार फारूक, नायक मशकूर, सिपाही वाजिद और सिपाही काशिफ शामिल हैं। ये सभी जवान 135 W यूनिट से थे। इसके अलावा पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
मेजर समेत 6 जवानों की मौत
ये हमला उस वक्त हुआ है जब पाकिस्तान पहले ही भारत के जवाबी एक्शन को लेकर अंदर से डरा हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने साफ कर दिया है कि बदला लिया जाएगा। पाकिस्तान की सेना ने इसी डर में पश्चिमी सीमाओं पर एयर डिफेंस और सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है।
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- जेल से रिहाई के बाद सौरभ दास और आशुतोष रांका को फिर बुलाया गया, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ
- अभिजीत दीपके ने अचानक आंदोलन पर क्यों लगाया ब्रेक? डर, दांव या समर्थन की कमी बनी वजह!
- यूपी MLC चुनाव: आज थमेगा प्रचार, 23 अक्टूबर को मतदान; भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत
- फायरिंग मामले में दिल्ली से 4 गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल; हथियार सप्लाई की कड़ी खंगाल रही पुलिस
बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया हमला
लेकिन बलूचिस्तान में BLA (बलूच लिबरेशन आर्मी) लगातार सेना को चुनौती दे रही है। बीते मार्च में BLA ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर दिया था। उस घटना में 18 सैनिकों की मौत हुई थी। तो वहीं 26 बंधकों की भी जान चली गई थी। सेना ने तब 300 यात्रियों को छुड़ाने का दावा किया था। लेकिन इस घटना ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को हिला कर रख दिया था।
सरकार पर गंभीर सवाल
अब इसी तरह के एक और ताजा हमले ने उनके आत्मविश्वास की बची-खुची कड़ियां भी तोड़ दी हैं। हालात ये हैं कि पाकिस्तानी सेना दोतरफा दबाव में है। एक तरफ भारत का खौफ, दूसरी तरफ अपने ही देश में अंदरूनी विद्रोह। ऐसे में शहबाज शरीफ की सरकार और आसिम मुनीर की लीडरशिप पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।





