देहरादून में हाल ही में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मर्डर मामले पर मुख्यमंत्री धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। सीएम धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए उप आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मसूरी, जनपद-देहरादून और प्रभारी कुठालगेट चौकी उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सीएम ने किया कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक सस्पेंड
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, उप आबकारी निरीक्षक सोबन सिंह ज़ोन और कुठालगेट चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से पूरे राज्य में एक व्यापक जांच अभियान शुरू करें और सभी अवांछित और उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियां पर लगायी जाए रोक: CM
सीएम धामी ने कहा कि सड़क पर होने वाले झगड़े (रोड रेज), गोलीबारी की घटनाएं और देर रात तक जारी रहने वाली अवैध गतिविधियां पूरी तरह से रोकी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। सीएम ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को पूरी सख्ती और मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा: CM
मुख्यमंत्री हामी ने सख्त लहजे में कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। देहरादून में हालिया घटना के बाद संबंधित अधिकारियों के निलंबन को इसी सख्ती का उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।






