मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन देहरादून में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा आयोजित तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ के फ्लैग ऑफ किया.
सीएम धामी ने किया ‘शौर्य’ मिशन का फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जाहिर करते हुए एनडीआरएफ के जवानों को तृतीय पर्वतारोहण अभियान जाने पर शुभकामनाएं दी. सीएम ने कहा निश्चित ही हमारे जवान इस अभियान में सफल होंगे. इस ट्रैक पर आने वाले अन्य पर्वतारोहियों को भी मार्गदर्शन देंगे. सीएम ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है.
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं NDRF के जवान : CM
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार, राज्य में ऐंगलिंग, साइक्लिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी अनेक साहसिक गतिविधियों को प्रोत्साहित दे रही है। राज्य में प्रतिवर्ष टिहरी वाटर स्पोर्ट्स , नयार महोत्सव जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं. सीएम ने कहा NDRF के जवान आपदा प्रबंधन में अपनी सेवाएं देने के साथ साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशल का विस्तार और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं. सीएम ने कहा राज्य में आने वाली हर आपदा में NDRF के जवान ग्राउंड जीरो पर रहते हैं.
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप, उपनल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- देहरादून में दशहरा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, श्रीराम के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
आपदा प्रबंधन की मजबूती की दिशा में हो रहे काम
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन की मजबूती के लिए कार्य कर रही है. आपदा प्रबंधन को आवश्यक संसाधनों, अत्याधुनिक उपकरणों और नई तकनीक से जोड़ा जा रहा है. साथ ही जवानों को आधुनिक और तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण केंद्रों की भी स्थापना की जा रही है.
सीएम धामी ने कहा SDRF और पुणे की इंडियन रेस्क्यू एकेडमी के बीच समझौता किया गया है. केंद्र के सहयोग से राज्य सरकार ने उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेसीलियेंट प्रोजेक्ट योजना को मंजूरी दी है. जिसके अंतर्गत लगभग 1480 करोड़ रुपए की राशि आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के लिए स्वीकृत की गई है.






