त्रियुगीनारायण/केदारनाथ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को त्रियुगीनारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में सोनप्रयाग, त्रियुगीनारायण सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क साधा और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की।
केदारनाथ उपचुनाव: 20 नवंबर को होगा मतदान, 23 को आएंगे नतीजे
केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव के तहत वोटिंग होगी। लगभग 92 हजार मतदाता अपना निर्णय देंगे। यह उपचुनाव दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद हो रहा है। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
भाजपा ने झोंकी ताकत, सीएम धामी संभाल रहे मोर्चा
उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है। सीएम धामी खुद क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। जिला और ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया है। हर स्तर पर पार्टी की तैयारियों की मॉनीटरिंग की जा रही है।
Also Read
- उत्तराखंड में विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार, धामी सरकार ने खोला 496 करोड़ का खजाना
- अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
- हरिद्वार में दो बच्चियों के लावारिस मिलने से मचा हड़कंप, कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की मासूम
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
कांग्रेस भी तैयार, आपदा मुद्दों पर कर रही फोकस
कांग्रेस ने भी केदारनाथ उपचुनाव के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी आपदा प्रभावितों की समस्याओं को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाकर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है। साथ ही, ‘केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा’ के जरिए कांग्रेस अपने पक्ष में माहौल बना रही है।
चुनावी संघर्ष में कड़ी टक्कर
केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री धामी जहां विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस जनता के मुद्दों को भुनाने में लगी है।






