मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चम्पावत में आयोजित दशहरा महोत्सव में सम्मिलित हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में लैंड और लव जिहाद के लिए कोई जगह नहीं है.
हमारे मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है : CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जो न केवल हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं बल्कि परंपराओं और रीति-रिवाजों की समृद्ध विरासत से भी परिचित कराते हैं. हमारी सरकार प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और लोक कला के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
देवभूमि में नहीं है लैंड और लव जिहाद के लिए कोई जगह
मुख्यमंत्री ने कहा देवभूमि उत्तराखण्ड में लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसी गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है. प्रदेश की डेमोग्राफी से खिलवाड़ करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने कहा हम उत्तराखंड को समृद्ध, सुरक्षित और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.






