UKSSSC Paper Leak: की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में प्रदेश कांग्रेस (Congress) आज सीएम आवास कूच करेगी। हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर आज कांग्रेस आवास घेराव कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे। जिसके बाद वहां से सीएम आवास कूच किया जाएगा।
UKSSSC पेपर लीक मामले में कांग्रेस का CM आवास कूच आज
कांग्रेस पार्टी की CM आवास कूच करने की तीन प्रमुख मांगे है। जिसमें:-
- पेपर लीक की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाने
- यूके ट्रिपल एससी अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया को तत्काल बर्खास्त करने व
- लीक पेपर परीक्षा को कैंसिल कर नई परीक्षा तिथि घोषित करे
बता दें कि इस दौरान सीएम आवास घेराव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सुबह साढ़े 11 बजे से सीएम आवास घेराव का कार्यक्रम शुरू होगा।
Also Read
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?






