कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने आज देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि यह केवल लापरवाही का नतीजा है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विपक्ष ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल
कांग्रेस नेता गोदियाल ने कहा कि मंदिर परिसर में हुई इस बड़ी घटना के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है, जबकि इन दिनों उत्तराखंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक यात्राओं पर आ रहे हैं।
HC के सिटिंग जज की अध्यक्षता में हो मनसा देवी हादसे की जांच
गणेश गोदियाल ने सरकार से मांग की कि इस घटना की सिर्फ मजिस्ट्रेट जांच नहीं, बल्कि हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच से स्पष्ट होना चाहिए कि कहां चूक हुई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
अर्धकुंभ और नंदा देवी राज यात्रा का प्लान हो सार्वजनिक : गोदियाल
गोदियाल ने सरकार से पूछा कि आने वाले समय में अर्धकुंभ और नंदा देवी राज यात्रा जैसी बड़ी धार्मिक घटनाओं के लिए क्या सुरक्षा योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना प्लान सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि विपक्ष भी उसमें सुझाव देकर सहयोग कर सके।






