देहरादून से बड़ी खबर: यहां पुल के पास मिला शव, इलाके में मची सनसनी

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नया गांव के पास झूला पुल के पास से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। बताया जा रहा है मृतक 18 मार्च से ही अपने घर से लापता चल रहा था। शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मच गयी है।

देहरादून में आसन नदी झूला पूल के नीचे मिला शव

घटना रविवार की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महेन्द्र सिंह (32) पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी भूडपुर नयागांव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आसन नदी झूला पूल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More

18 मार्च से घर से लापता था महेंद्र

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 18 मार्च से ही मृतक अपने घर से लापता था। महेंद्र के परिजनों के अनुसार वे नशे का आदी था। पुलिस ने बताया मृतक की तलाशी में उसकी जेब से एक ब्लेड और सल्फास की गोली मिली है। प्रथमदृष्टया मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होना बताया जा रहा है।

काम न होने की वजह से नशे का आदी बन गया था मृतक

मृतक के परिजनों से मिली जानकारीके अनुसार मृतक महेंद्र डंपर चालक का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसके पास कोई काम नहीं था। जिस वजह से वह ज़्यादा शराब पीने लगा था।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *