देहरादून: शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले तीन दिनों में 156 लोगों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग अभियान के दौरान 156 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 40 अन्य वाहन भी सीज किए गए हैं।
रातभर चला सघन चेकिंग अभियान
दून पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एल्कोमीटर के जरिए ड्राइवरों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले 125 वाहन चालकों के चालान काटे गए और कुल 82,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
बिना कारण घूम रहे 136 व्यक्तियों पर कार्रवाई
रात के समय बिना किसी ठोस कारण के सड़कों पर घूम रहे 136 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनका सत्यापन किया। इनमें से 26 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 9,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
सख्त निगरानी के संकेत
देहरादून पुलिस ने साफ कर दिया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन और सार्वजनिक स्थलों पर अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेकिंग अभियान के चलते शहर में शराब पीकर वाहन चलाने और अन्य ट्रैफिक उल्लंघनों में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है।






