Delhi Dehradun Expressway Accident: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार सुबह दो ट्रक आपस में भिड़ गए। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल ये हादसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र गढ़ी कटैया अंडर पास हुआ है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आपस में भिड़े दो ट्रक Delhi Dehradun Expressway Accident
पुलिस को जानकारी मिलने पर घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस को रहागिरों ने सूचना दी कि एक्सप्रेसवे गढ़ी कटैया अंडर पास के निकट सीमेंट से लटा ट्रक दूसरी तरफ से ईंट उतार कर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर सीमेंट के बोरे फैल गए।
घायलों को जीटीबी अस्पताल को रेफर किया
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। हालत गंभीर देख घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल को रेफर कर दिया। उनकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






