दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटकों का वाहन मसूरी समिति रोड पर जीरो पॉइंट के निकट गहरी खाई में गिर गया जिसमें चार लोगों को मामूली चोटे आई हैं सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से चारों लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया पुलिस फायर और स्थानीय लोगों की तत्परता से युवकों को सकुशल निकाल दिया गया वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से मसूरी घूमने आए दिल्ली के युवक केंपटी फॉल की ओर जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर खाई में जा गिरी जिसमें सवार व्यक्तियों को पुलिस फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकल गया सभी पर्यटक दिल्ली के बताए जा रहे हैं।
चार लोग घायल
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
घायलों की पहचान करण (32) पुत्र सतीश सोनी निवासी दिल्ली, आशीष (21) पुत्र शंकर निराला निवासी दिल्ली, रोशन (20) पुत्र दिलीप सिंह निवासी दिल्ली और आकाश (20) पुत्र रामानंद राम निवासी दिल्ली के रूप में हुई है. यह घटना सड़क पर बढ़ती लापरवाही और तेज़ गति के कारण होने की आशंका जताई जा रही है.






