ओडिशा में बीते दिनों आए चक्रवात दाना और उसके बाद आई बाढ़ के कारण राज्य के 14 जिलों में तबाही मच गई है। कुल 35.95 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने रविवार को मीडिया रिपोर्ट को यह जानकारी दी है।
मंत्री ने बताया कि, 8,10,896 लोगों को सुरक्षित निकालकर 6,210 चक्रवात राहत केंद्रों में पहुंचाया है। मंत्री ने जानकारी दी कि सबसे अधिक प्रभावित केंद्रो में केंद्रापाड़ा, बालासोर और भद्रक शामिल है। लेकिन अभी तक किसी भी मानव जीवन की हानि नहीं हुई है।
क्षतिग्रस्त घरों को दे रहे प्लास्टिक शीट्स
Also Read
- अभिजीत दीपके ने अचानक आंदोलन पर क्यों लगाया ब्रेक? डर, दांव या समर्थन की कमी बनी वजह!
- यूपी MLC चुनाव: आज थमेगा प्रचार, 23 अक्टूबर को मतदान; भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत
- फायरिंग मामले में दिल्ली से 4 गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल; हथियार सप्लाई की कड़ी खंगाल रही पुलिस
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, कोटा में ट्रेन से पकड़े गए लॉरेंस गैंग के 3 संदिग्ध
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
चक्रवात और बाढ़ के कारण जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें प्लास्टिक शीट्स मुहैया कराई जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात और बाढ़ के कारण 5,840 घर पूरी तरह या आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
1,671 ग्राम पंचायतों और 108 ब्लॉकों में तबाही
मंत्री सुरेश पुजारी ने रिपोर्ट में बताया कि राज्य जब भी कोई आपदा आती है लोग अपने घर खो देते हैं और उन्हें मुआवजा मिलता है। इस बार हम स्थायी समाधान लाने की कोशिश कर रहे हैं और पक्का मकान देने की योजना बना रहे हैं। राज्य सरकार उन कच्चे मकानों का सर्वेक्षण करने की योजना बना रही है जो चक्रवात और बाढ़-प्रवण क्षेत्रों में स्थित है, ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। बता दें कि चक्रवात दाना शुक्रवार की सुबह ओडिशा के तट पर टकराया था जिससे राज्य के 1,671 ग्राम पंचायतों और 108 ब्लॉकों में तबाही फैली हैं।




