सचिवालय में चल रही धामी कैबिनेट (Dhami cabinet) की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में 11 प्रस्ताव आए हैं. जिसमें धामी कैबनेट ने अपनी मुहर लगाई है.
Dhami cabinet में आए 11 प्रस्ताव
- उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली में संशोधन.
- स्थानीय लोगों को रोजगार देने पर प्राथमिकता, अब 10 करोड़ तक के ठेके स्थानीय लोगों को मिलेंगे, सभी अलग अलग श्रेणी के ठेकेदारों के लिए सीमा बढ़ाई गई है.
- स्वयं सहायत समूहों को पांच लाख तक के मिलेंगे काम.
- टेंडर्स को पारदर्शी बनाने के लिए किया जाएगा पूरी तरह ऑनलाइन, कोर्ट और केंद्र के निर्देशों के मुताबिक निकाले जाएंगे टेंडर्स.
- उत्तराखंड में नई औद्योगिक नीति लाने पर कैबिनेट ने लगाई मुहर, अलग-अलग श्रेणी के उद्योगों के लिए नई नियमावली तैयार होगी. बता दें पुरानी नीति 30 जून 2025 को खत्म हो रही है. धामी कैबिनेट ने सभी श्रेणी के उद्योगों को सब्सिडी देने का फैसला लिया है.
- पर्वतीय ज़िलों में लगने वाले उद्योगों को मिलेगी अतिरिक्त सब्सिडी.
- उत्तराखंड में मिथाइल अल्कोहल को विष के तौर पर दर्ज किया गया.
- उत्तराखंड में बाढ़ सुरक्षा प्रतिवेदन को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी.
- उत्तराखंड में चाय विकास बोर्ड में 11 अतिरिक्त पद सृजन पर धामी कैबिनेट की मुहर
- उत्तराखंड में योग हब बनाने की तैयारी, हब बनाने वालों को मिलेगी सब्सिडी.
- उत्तराखंड में अटल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान योजना में पेमेंट के बैकलॉग को दूर करने के लिए 75 करोड़ की व्यवस्था को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी.
- उत्तराखंड में दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में आने वाले तीमारदारों को मिलेगी सस्ती दरों पर रहने खाने की व्यवस्था को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी.
Also Read
- उत्तराखंड में विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार, धामी सरकार ने खोला 496 करोड़ का खजाना
- अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
- हरिद्वार में दो बच्चियों के लावारिस मिलने से मचा हड़कंप, कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की मासूम
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल






