ज्योती यादव,डोईवाला। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका डोईवाला द्वारा लच्छीवाला टोल प्लाजा के समीप विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में वन विभाग, स्वयं सहायता समूह, नगर पालिका, टोल प्लाजा के कर्मचारी आदि शामिल रहे।
डोईवाला एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता विषय पर जागरूक किया और सभी से अपील करते हुए कहा की वह किसी भी प्रकार का कूड़ा मुख्य मार्गों पर ना पड़ने दे। साथ ही कहा की आम जनमानस को समय समय पर स्वच्छता के प्रति जागरुक करते रहे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, नीरज,दरपान बोरा, कोमल देवी, रीता आदि मौजूद रहे।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग






