Drugs recovered from pilgrim who came Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम में दर्शन करने आए एक तीर्थयात्री के पास से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने ड्रग्स बरामद किया है. यात्री के पास से एनसीबी की टीम ने एलएसडी ड्रग्स बरामद किया है. तीर्थयात्री महाराष्ट्र का बताया जा रहा है.
केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए यात्री से ड्रग्स बरामद
मामले की जानकारी देते हुए एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में मादक पदार्थों की जब्ती के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर एनसीबी की टीम तीन जुलाई को फाटा पहुंची थी. टीम ने छापेमारी कर केदारनाथ यात्रा पर आए शशिकांत निवासी की तलाशी ली. यात्री के पास से 0.26 ग्राम एलएसडी बरामद हुई है.
मामले की जांच में जुटी NCB की टीम
एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया आरोपी ने ड्रग्स को डाक के जरिए मंगवाया था. जिसका वो खुद सेवन करने की फिराक में था. एसपी ने बताया कि केदारनाथ यात्रा (Drugs recovered from pilgrim who came Kedarnath Dham) के दौरान और स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की नशीली दवाओं की बरामदगी का यह पहला मामला है. देहरादून एनसीबी की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






