चकराता वन प्रभाग के रिवर रेंज कालसी के अंतर्गत जलालिया बैरियर पर वन विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध लीसा परिवहन कर रहे दो पिकअप वाहन को पकड़ा। इन वाहनों में गत्तों के नीचे रख करीब 300 टिन अवैध लीसा परिवहन कर ले जाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान अवैध लीसा ले जा रहे दो वाहन पकड़े
चकराता वन प्रभाग ने अवैध लीसा ले जा रहे दो वाहनों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल काफी समय से वन विभाग को छोटे वाहनों में अवैध खनन परिवहन करने की सूचनाएं मिल रहीं थी। जिसके बाद प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु सिंह द्वारा कालसी रीवर रेंज के अंतर्गत गठित गश्ती टीम को रात में छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए थे। चेकिंग के दौरान ही वन विभाग की टीम के हाथ कामयाबी लगी है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन

दो वाहनों से अवैध लीसा ले जाने की मिली थी सूचना
डीएफओ चकराता वन प्रभाग अभिमन्यु सिंह ने बताया कि कल रात हमें सूचना मिली थी कि दो पिकअप वाहन बैरियर से गुजरने वाले हैं गश्ती टीम द्वारा जब दोनों वाहनों को रोककर चेकिंग की तो उसमें अवैध लीसा पाया गया। जिसके सम्बन्ध में वाहन के साथ आए लोगों के पास कोई भी लीगल दस्तावेज नहीं थे।

वन विभाग की टीम द्वारा दोनों वाहनों को माल सहित कब्जे में लेकर मामले को लेकर जांच की जा रही है। वाहनों के साथ पकड़े लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। जिसमें कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।






