पुलिस की छापेमारी के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया कोतवाली के बाहर प्रदर्शन

उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस की छापेमारी के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को कोतवाली के गेट पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस की छापेमारी के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत

पूरा मामला नानकमत्ता के सिद्ध गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक परिवार ने अपनी लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। जांच में सामने आया कि गांव का ही बंटी नाम का युवक लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। हालांकि, बाद में लड़की वापस अपने घर लौट आई।

Read More

फरार युवक की तलाश में मारा था छापा

मामले में फरार चल रहे युवक बंटी की तलाश में बीते 28 तारीख को नानकमत्ता पुलिस उसके घर पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि जब पुलिस घर के भीतर पूछताछ कर रही थी, तभी बंटी की बुजुर्ग दादी के साथ धक्का-मुक्की हुई। परिजनों का दावा है कि पुलिस के धक्के के कारण बुजुर्ग महिला गिर गई और उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गुस्साए परिजनों ने किया कोतवाली के बाहर प्रदर्शन

बुजुर्ग महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतका के शव को नानकमत्ता थाने के मुख्य गेट पर रखकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह राणा, सीओ किच्छा और कोतवाल मंजू पांडे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और विधायक ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *