उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। चारधाम समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने वाले 45 मंदिरों में गैर-सनातनियों (गैर-हिंदुओं) के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बदरी-केदार मंदिर समिति ने बैठक में ये फैसला लिया है।
चारधाम समेत अन्य मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश बैन
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने मार्च 2026 में हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया है। अब केदारनाथ और बदरीनाथ धाम सहित अपने अधीन 45 मंदिरों में गैर-सनातनियों (गैर-हिंदुओं) के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। BKTC का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य धार्मिक पवित्रता और मर्यादा बनाए रखना है।
मंदिरों में एंट्री बैन होने पर सामने सीएम का बयान
उत्तराखंड में चारधाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आया है। सीएम ने कहा इस संबंध में अभी तक सरकार के पास कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इस तरह का कोई प्रस्ताव सरकार के पास आता है तो उसका गंभीरता से अध्ययन किया जाएगा।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
कानून के दायरे में रहकर फैसला लेगी सरकार: CM
सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों, संबंधित विभागों और मंत्रियों से चर्चा के बाद ही इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा। सरकार धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं का सम्मान करते हुए कानून के दायरे में रहकर ही फैसला लेगी। सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही सरकार इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेगी।






