Final Destination Bloodlines Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 (Raid 2) का जलवा कायम था। लेकिन इसे टक्कर देने हॉलीवुड की फिल्म आ गई है। जो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। दुनियाभर में भी फिल्म ने इतिहास रच दिया है। ये फिल्म है हॉलीवुड की फाइनल डेस्टिनेशन फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस।

Final Destination 6 को मिल रहा बेहतरीन रिस्पॉन्स
फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। जैक लिपोव्स्की और एडम स्टीन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। दुनियाभर में फाइनल डेस्टिनेशन 6 का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के केवल चार दिनों में ही फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है। इतना बिजनेस तो इस साल किसी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं किया।
फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस का कलेक्शन Final Destination Bloodlines Collection Day 4
फिल्म को रिलीज हुए जार दिन हो गए है। ऐसे में आपको जानकारी हैरानी होगी कि फिल्म ने चार दिन में करीब 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। खबरों की माने तो हॉरर थ्रिलर ड्रामा इस फिल्म ने चार दिनों में दुनियाभर में 410 करोड़ का कलेक्शन (Final Destination Bloodlines Collection Day 4) किया है। भारत में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
Also Read
- यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें
- एक्टर राजकुमार राव की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान
- ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे?
भारत में Final Destination 6 का कलेक्शन
भारत में हॉलीवुड फिल्मों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। दर्शकों को खासकर हॉरर फिल्में ज्यादा पसंद आती है। ऐसा ही कुछ फाइनल डेस्टिनेशन के साथ भी हुआ। फिल्म ने अब तक भारत में 22.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन(Final Destination Bloodlines Collection Day 4) कर लिया है। चौथे दिन फिल्म ने करीब छह करोड़ का कलेक्शन किया। ये रेड 2 के 18वें दिन की कमाई (5.5 करोड़) से ज्यादा है।
- पहला दिन 4.5 करोड़
- दूसरा दिन 5.35 करोड़
- तीसरा दिन 6 करोड़
- चौथा दिन 6.49 करोड़
- टोटल कलेक्शन 22.36 करोड़





