कैबिनेट विस्तार के बाद धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय पहुंचकर नए मंत्रियों का स्वागत किया।
कैबिनेट विस्तार के बाद धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक शुरू
सचिवालय में आज सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हुई। बता दें मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज पहली कैबिनेट बैठक है। बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास का स्वागत किया। बता दें बैठक में आज कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगनी है।
सीएम ने जताया प्रधानमंत्री के संदेश पर आभार
सीएम धामी ने बैठक में नए मंत्रियों का राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के चार साल पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश के संबंध में मंत्रिमंडल को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश का विधिवत वाचन किया।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






