‘निकाला हुआ माल’ बयान पर गर्मायी सियासत, गणेश गोदियाल ने महेंद्र भट्ट पर किया हमला

उत्तराखंड की सियासत में बयानबाजी को लेकर एक बार फिर माहौल गरमा गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के महेंद्र भट्ट की ओर से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर बागी नेताओं को ‘निकाला हुआ माल’ शब्द का इस्तेमाल किया था। जिस पर अब प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भट्ट की इस टिप्पणी को गोदियाल ने स्तरहीन बताया है।

‘निकाला हुआ माल’ बयान पर गर्मायी सियासत

दरअसल बीते शनिवार को भाजपा से जुड़े कई नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बटन देते हुए उन नेताओं को ‘निकाला हुआ माल’ बताया जिस पर अब राजनितिक घमासान तेज हो गया है। गोदियाल ने एक वीडियो जारी कर भट्ट को नसीहत दी है।

Read More

गणेश गोदियाल ने महेंद्र भट्ट पर कसा तंज

गणेश गोदियाल ने कहा जिन जनप्रतिनिधियों ने सालों तक सदन की गरिमा बढ़ाई और प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, उनके लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को शोभा भी नहीं देता। गोदियाल ने तंज कसते हुए कहा कि महेंद्र भट्ट आज भी जिस सदन के लिए लालायित हैं, इन पूर्व विधायकों ने उसी सदन की मर्यादा को अपने कार्यों से सींचा है। उन्होंने कहा कि इस नेताओं के लिए माल जैसे शदों का प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों और सदन की गरिमा का अपना है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *