गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर एक्शन!, जब्त किए गए 74 सिलेंडर, चार पर FIR

वर्तमान में ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है। जिसकी वजह से ईंधन की सप्लाई ग्लोबली प्रभावित हो रही है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि डोमेस्टिक गैस कनेक्शन की देशभर में और उत्तराखंड में भी पर्याप्त मात्रा में सप्लाई हो रही है।

प्रदेश में एलपीजी और ईंधन की सप्लाई के लिए सरकार की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लग सके। इसी बीच निरीक्षण के दौरान छापे मारे गए। जिसमें कुल 74 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।

Read More

गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्ती!, जब्त किए गए 74 सिलेंडर

उत्तराखंड नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के आयुक्त की माने तो राज्य में बीते तीन दिनों में यानी 10 मार्च से 12 मार्च के बीच जिलों में 280 निरीक्षण किए गए। इस दौरान 58 स्थानों पर छापेमारी की गई।

चार पर FIR दर्ज

अवैध भंडारण और दुरुपयोग के मामलों में टोटल 74 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। कार्रवाई करते हुए चार लोगों पर मुकदमा दायर किया गया। साथ ही एक काटा (वजन मापने का उपकरण) और दो रिफिलिंग किट को भी जब्त किया गया। आरोपियों से 4600 रुपए का अर्थदंड भी वसूला है।

युद्ध के चलते जानता में पैनिक का माहौल

दरअसल मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन की वजह से आम जनता में एक पैनिक का माहौल है। जिसकी वजह से लोग गैस भरवाने गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं। सरकार की माने तो वर्तमान में गैस की कोई किल्लत नहीं है। लेकिन उसके बावजूद कालाबाजारी, भंडारण और अवैध रीफीलिंग के मामले सामने आ रहे हैं।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *