फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा(Gaurav Taneja) उर्फ फ्लाइंग बीस्ट और उनकी पत्नी रितु राठी के बीच आज कल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों इन दोनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दोनों की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।
इसी बीच अब उनकी पत्नी रितु ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तलाक रियलिटी चेक के टाइटल से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लोगों से उनके पति को खलनायक ना बनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अपने बच्चे अकेले पालने की भी बात की है।
Gaurav Taneja से तलाक की खबरों के बीच पत्नी ने तोड़ी चुप्पी
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
गौरव तनेजा की पत्नी रितु राठी ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने इस बात को कबूला है कि प्रेमानंद महाराज के साथ वीडियो में जो महिला वायरल हो रही है वो वही है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा कि “शादी दो लोगों के बीच होती है. पति-पत्नी के बीच एक छोटी-सी बात हुई. उसे (गौरव तनेजा) लगा कि वह सही है, मुझे लगा कि मैं सही हूं. वह जिद्दी हो गया, मैं भी जिद्दी हो गई।”
आगे उन्होंने कहा कि, “लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मुझे बताएंगे कि वह किस तरह का आदमी थी. मैं उसे अंदर से जानती हूं. मुझे आपसे सुनने की जरूरत नहीं कि वह सच्चा था या नहीं. वफादार था या नहीं। मैंने उसे हर परिस्थिति से गुजरते देखा है।”रितु ने आगे कहा कि उन्हें सपोर्ट के लिए सोशल मीडिया की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने लोगों को अफवाहें फैलाने के लिए भी दोषी कहा।
गौरव ने भी पोस्ट किया था शेयर
बता दें कि रितु से पहले इन अफवाहों पर गौरव ने भी एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि “जोई जोई मोहे प्यारो करे सोई मोहे भावे।” जिसका मतलब है कि “जो मुझे प्यार करते हैं मैं भी उन्हें प्यार करता हूं।”
Premanand Maharaj से मिली Gaurav Taneja की पत्नी रितु
दरअसल हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक महिला प्रेमानंद जी से अपने पति से अलग होने और बच्चों की कस्टडी को लेकर सवाल कर रही है। साथ ही राधा रानी का सेवादार बनने की भी बात की। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये कोई और नहीं बल्कि गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट की पत्नी है। ऐसे में इस वीडियो के वायरल होने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है। इसपर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिकियाएं सोशल मीडिया पर दे रहे हैं।






