लक्सर में एक युवक को पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर लूट की झूठी सूचना देना भारी पड़ गया. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर सबक सिखाया है.
युवक ने दी पुलिस को लूट की झूठी सूचना
दरअसल मामला गुरुवार देर रात लक्सर के खेड़ी खुर्द गांव का है. जहां एक युवक द्वारा पुलिस के हेल्पलाइन 112 नंबर पर झूठी सूचना दी गई कि उसके घर में बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है और उसके घर से 80 हजार रुपए चोरी कर लिए गए. सूचना मिलने के बाद आनन फानन में लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची.
Also Read
- नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने की संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश – Uttara Information
- बिजली विभाग ने मारा छापा, ग्रामीणों ने कर दिया घेराव, दी जान से मरने की धमकी
- भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, मौके पर मची चीख-पुकार
- बदमाशों के हौसले बुलंद: कारोबारी की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध करने पर कर दी पति की धुनाई
पुलिस ने काटा चालान
पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की तो पता चला कि मामला झूठा है. जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने आरोप युवक का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है. पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में गंभीरता से न लिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी.






