जोशीमठ/चमोली: विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली सहित चमोली जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है, जिससे समूची घाटी शीत लहर की चपेट में आ गई है। रविवार और सोमवार को हुई भारी बर्फबारी से बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति-मलारी घाटी पूरी तरह बर्फ से ढक गई है। औली में अचानक हुई इस बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ पड़े और प्रकृति के इस शानदार नजारे का आनंद लेते नजर आए। बर्फबारी का सिलसिला केवल ऊंची चोटियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि जनपद के दूरस्थ गांव पाणा और ईराणी में भी जमकर हिमपात हुआ है, जिससे इन गांवों की बेहद खूबसूरत और मनमोहक तस्वीरें सामने आई हैं।
हिमालयी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी का दौर जारी है, वहीं निचले इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। नीति और मलारी घाटी में बर्फ की मोटी परत जमने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है, लेकिन पर्यटकों और स्थानीय काश्तकारों के लिए यह बर्फबारी राहत और खुशी लेकर आई है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






