हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है. रुड़की के सुनहरा में स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री मे अचनाक भीषण आग लग गई. आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.
फैक्ट्री मे अचनाक लगी भीषण आग
घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की है. जहां अचानक बंद पड़ी फैक्ट्री मे भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इंडस्ट्रीयल एरिए में आग की लपटे देख आस पास के कम्पनी संचालकों मे हड़कंप मचा गया.
लाखों का माल जलकर राख
दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है फैक्ट्री में ऑटो मोबाइल की सिलिप बनाई जाती थी. गनीमत ये रही आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई. बता दें फैक्ट्री में आग लगने से वहां रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया. पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






