भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) को आज 36 नए युवा अधिकारी मिल गए हैं. पासिंग आउट परेड के बाद सभी अफसर मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं.
ITBP को मिले 36 नए युवा अधिकारी
मसूरी में सोमवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया था. भव्य दीक्षांत समारोह में युवा अधिकारियों ने संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा व समर्पण की शपथ ली. ट्रेनिंग में सभी अफसरों को युद्ध कौशल, शस्त्र संचालन में ट्रेनिंग दी गई. साथ ही मानचित्र अध्ययन और कानून व मानवाधिकारी की जानकारी भी दी. ट्रेनिंग की हर मुश्किल को जांबाजों ने पार किया.
ITBP में इन राज्यों के अधिकारी हुए शामिल
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में पासआउट होने वाले अधिकारियों में उत्तर प्रदेश से छह, हरियाणा से सात, केरल से चार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से तीन-तीन, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और मणिपुर से दो-दो, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक और लद्दाख से एक-एक प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






