उत्तराखंड में डेमोग्राफिक चेंज का मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है। इस मामले को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का डेमोग्राफिक चेंज पर बड़ा बयान सामने आया है। जिसके बाद से भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है।
प्रदेश में गरमाया डेमोग्राफिक चेंज का मुद्दा
बीते कई सालों से उत्तराखंड में लगातार समय-समय पर डेमोग्राफिक चेंज की बातें निकलकर सामने आती रही हैं। वर्तमान में भी इसको लेकर चर्चाएं हो रही हैं। साल 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव हो या फिर 2024 के लोकसभा चुनाव, दोनों ही चुनावों में बीजेपी ने डेमोग्राफिक चेंज का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। लेकिन सवाल ये उठ रहे हैं कि डेमोग्राफिक चेंज की बात किस आधार पर की जा रही है।
Also Read
- उत्तराखंड में विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार, धामी सरकार ने खोला 496 करोड़ का खजाना
- अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
- हरिद्वार में दो बच्चियों के लावारिस मिलने से मचा हड़कंप, कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की मासूम
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
डेमोग्राफिक चेंज पर करन माहरा का बड़ा बयान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के डेमोग्राफिक चेंज वाले बयान पर कटाक्ष किया है। उनका कहना है कि सरकार किस आधार पर डेमोग्राफिक चेंज की बात कर रही है पिछले 25 सालों में कोई बड़ी जनगणना नहीं हुई है। भाजपा बताएं कि वह किस आधार पर डेमोग्राफिक चेंज की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में गांव के गांव खाली हो रहे हैं। लेकिन सरकार असल मुद्दों से ध्यान हटाकर धार्मिक ध्रुवीकरण कि कोशिश कर रही है ताकि उसे चुनावी लाभ मिल सके।
साल 2011 के बाद से नहीं हुई है जनगणना
प्रदेश में डेमोग्राफिक चेंज को लेकर जो बातें कही जा रही है उसको लेकर ये सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है 2011 के बाद कोई बड़ी जनगणना नहीं हुई। तो ऐसे में किस आधार पर ये कहा जा रहा है कि डेमोग्राफिक चेंज हुआ है। कितने लोग उत्तराखंड में आए हैं ये किस आधार पर कहा जा रहा है।
इसको लेकर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है की भारतीय जनता पार्टी डेमोग्राफिक चेंज के बाद जनता की आवाज के आधार पर कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा अपने स्वार्थ के लिए डेमोग्राफिक चेंज का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनण माहरा के दिए गए बयान पर षड्यंत्र में शामिल होने का भी आरोप लगाया






