कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख कर ऐसा लग रहा है मानो वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद हो गए हो। वायरल वीडियो पर अब माहरा ने सफाई दी है।
वायरल वीडियो पर आई माहरा की सफाई
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का एक वीडियो वायरल (karan mahra video viral) हो रहा है। जिसमें वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि ये वीडियो फर्जी है और इसे जानबूझकर वायरल किया जा रहा है।
कोतवाली पहुंचा मामला
करन माहरा के सलाहकार अमरजीत सिंह ने मामले को लेकर देहरादून कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। अमरजीत का कहना है कि सरकार आलोचना सहन नहीं करती, लेकिन अपनी फर्जी प्रशंसा पर चुप रहती है। वहीं महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी।
Also Read
- उत्तराखंड में विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार, धामी सरकार ने खोला 496 करोड़ का खजाना
- अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
- हरिद्वार में दो बच्चियों के लावारिस मिलने से मचा हड़कंप, कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की मासूम
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल






