केदारनाथ धाम यात्रा – 15 अप्रैल तक पैदल मार्ग को दुरूस्त करने के दिए निर्देश

केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विधायक आशा नौटियाल की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के साथ ही स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, पूर्ति और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थ।

विधायक ने दिए व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश

बैठक में विधायक आशा नौटियाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर साल बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस बार व्यवस्थाओं को और मजबूत करना सुनिश्चित करे, ताकि केदारनाथ यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके। बैठक के दौरान डीएम ने वहां मौजूद जन प्रतिनिधियों, व्यापार संगठन, होटल व्यवसायियों से केदारनाथ यात्रा को लेकर सुझाव मांगे। साथ ही पूर्व में संचालित यात्रा का फीडबैक भी लिया।

Read More

डॉक्टरों की तैनाती को लेकर CMO को दिए निर्देश

डीएम ने यात्रा मार्ग पर मेडिकल कैंप, एंबुलेंस और डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने यात्रा मार्ग की सड़कों, पैदल मार्ग, बिजली और पानी की आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा यात्रियों के लिए पंजीकरण और ट्रैकिंग सिस्टम को और अधिक मजबूत करने और समूचे यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

पैदल मार्ग को 15 अप्रैल तक पूर्ण रूप से दुरूस्त करने के दिए निर्देश

बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने यात्रा रूट पर मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। डीएम ने सड़क व पैदल मार्ग को आगमी 15 अप्रैल तक पूर्ण रूप से दुरूस्त करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा की अवधि में जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन सहित खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित हो। साथ ही कामर्शियल गैस सिलेंडरों की औसतन खपत का अनुमान उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *