पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारतीय सेना का रुख बेहद सख्त हो चुका है। एक तरफ घाटी में सर्च ऑपरेशन्स तेज़ हो चुके हैं। तो वहीं दूसरी ओर आतंकियों के खिलाफ आर-पार की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में हुए एनकाउंटर में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अल्ताफ लल्ली को मार गिराया है। हालांकि इस मुठभेड़ में हमारे दो जवान भी घायल हो गए हैं।
बांदीपोरा एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर अल्ताफ लल्ली हुआ ढेर
जानकारी के मुताबिक अल्ताफ लल्ली घाटी में लश्कर के नेटवर्क को फैलाने और उनके आतंकी मंसूबों को अंजाम देने की बड़ी ज़िम्मेदारी संभाल रहा था। वो लंबे वक्त से सुरक्षाबलों की रडार पर था और पहलगाम हमले के बाद से उसकी तलाश और तेज़ कर दी गई थी।
सेना और स्थानीय पुलिस को जैसे ही कुलनार इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की भनक लगी तो तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में अल्ताफ लल्ली मारा गया।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






