हरिद्वार में 15 फीट गहरे कुएं में गिरा गुलदार, इलाके में फैली दहशत

रुड़की क्षेत्र के भौंरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गुलदार अचानक 15 फीट गहरे कुएं में गिर गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

15 फीट गहरे कुएं में गिरा गुलदार

ग्रामीणों ने गुलदार के कुएं में गिरने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रुड़की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुएं की गहराई और संकरी जगह के कारण गुलदार को बाहर निकालना आसान नहीं था, जिसके चलते वन कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Read More

कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हरिद्वार की QRT टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर काबू में लिया, जिसके बाद कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद उसे सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए रही।

गुलदार के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद भेजा चिड़ियापुर रेंज

रुड़की वन विभाग के रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में यह रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें वन कर्मियों के साथ पशु चिकित्सकों की टीम भी शामिल रही। गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे चिड़ियापुर रेंज भेजने की तैयारी की जा रही है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *