लोहाघाट के जनकांडे गांव के लापता युवक का शव तीन बाद पोखरी के पास सड़क से नीचे जंगल से बरामद हुआ है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी मच हुई है.
तीन दिन बाद मिला लापता युवक का शव
आपको बता दें लोहाघाट निवासी सचिन मेहरा (25) पुत्र प्रेम सिंह 27 मार्च की रात को अचानक घर से लापता हो गया था. जिसके बाद युवक के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की. कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. बता दें आज सुबह ग्रामीणों ने पोखरी (धूनाघाट) के पास सड़क से नीचे जंगल से सचिन का शव बरामद किया है. ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है.
क्षेत्र में मची सनसनी
सूचना मिलने ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले को लेकर लोहाघाट के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है. मौके पर साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. युवक का शव मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






