गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा!, बढ़ गए दाम, कुछ ही महीनों में तगड़ी बढ़ोतरी

ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) अभी तो फिलहाल खत्म होने की कगार पर नहीं दिख रहा है। इसी वॉर का असर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश में एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दरअसल 1 अप्रैल से सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Government Oil PSUs) यथा IOC, HPCL और BPCL ने 19 किलो गैस वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए है। आपको बता दें कि बीते महीने सात मार्च को ही इन सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी की गई थी।

LPG Cylinder Price Hike: गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा!, बढ़ गए दाम

बुधवार, एक अप्रैल को इंडियन ऑयल (IOCL), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। कॉमर्शियल सिलेंडरों में 195.50 रुपए की तगड़ी बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद इसकी रिफिल 2078.50 रुपए में मिलेगी। इससे पहले तक गैस के दाम 1883.00 रुपये थे।

Read More

चार महीनों में गैस सिलेंडर में 500 रुपए की बढ़ोतरी LPG Cylinder Price

बताते चलें कि ये लगातार चौथा महीना जब गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सात मार्च को 114.50 रुपये से दाम बढ़ाए गए थे। एक मार्च को इसमें 28 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। तो वहीं एक फरवरी और एक जनवरी को इसके दामों में करीब 49 रुपये और 111 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई थी। यानी कि आसान भाषा में समझें तो चार महीने में गैस सिलेंडर करीब 498 रुपए महंगा हुआ है।

आपके शहर में कितना है दाम?

सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट के अनुसार अब 19 किलो वाले हलवाई या कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम दिल्ली में 2078.50 रुपए, कोलकाता में 2208.00 रुपए, मुंबई में 2031.00 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपए हो गया है।

घरेलू सिलेंडरों के कितने बढ़े दाम?

आपको बता दें कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी की गई है। घर में इस्तेमाल किए जाने वाला 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि बीते सात मार्च को सिलेंडर की कीमत 60 से बढ़ाई थी। तब उस समय दिल्ली में आम लोगों के लिए सिलेंडर 853 से बढ़ कर 913 रुपए हो गया था।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *