टिहरी के घनसाली क्षेत्र में भी रसोई गैस की किल्लत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार दिन बाद गैस की गाड़ी घनसाली पहुंची, लेकिन गाड़ी में मात्र 288 सिलेंडर ही आए। गैस लेने के लिए सैकड़ों लोग गैस एजेंसी पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घनसाली में भी गैस संकट
एजेंसी में कम संख्या में सिलेंडर आने के कारण अधिकांश लोग बिना लाइन पर खाली हाथ लौट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गैस आपूर्ति अनियमित बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Also Read
- डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
- देवप्रयाग में चढ़ा सियासी पारा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
- टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
- लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
- टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
व्यवसायिक सिलेंडरों पर लगी रोक
वहीं भिलंगना क्षेत्रिय पूर्ति अधिकारी अमित भंडारी ने बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है गैस की ज्यादा समस्याएं नहीं हैं। आज 288 सिलेंडर का लोट प्राप्त हुआ है। जबकि सोमवार के लिए भी 288 का लोट मंगा रखा है, वहीं उन्होंने बताया कि व्यवसायिक सिलेंडरों पर फिलहाल रोक लग रखी है।






